भजन

निराले शम्भु को बिगड़ी बना देना भी आता है लिरिक्स – Nirale Shambhu Ko Bigdi Bana Dena Bhi Aata Hai Lyrics – Hinduism FAQ

धर्म दर्शन वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें Join Now
  • – यह गीत भगवान शिव (शम्भु) की महिमा और उनके अद्भुत चमत्कारों का वर्णन करता है।
  • – शम्भु को बिगड़ने पर सुधारने और संकट में फंसे लोगों की मदद करने की क्षमता का उल्लेख है।
  • – भगवान शिव को माता, पिता, मित्र, विद्या और सम्पूर्ण देवता के रूप में पूजा गया है।
  • – शिव जी के करुणामय स्वरूप, उनके भस्मा से आशीर्वाद देने और भक्तों की रक्षा करने की बात कही गई है।
  • – गीत में शिव भक्तों की भक्ति और उनकी खुशी व्यक्त की गई है, जो शिव को निरंतर पुकारते हैं।
  • – श्लोकों के माध्यम से गुरु और शिव की महत्ता को भी श्रद्धापूर्वक प्रस्तुत किया गया है।

Thumbnail for nirale-shambhu-ko-bigdi-bana-dena-bhi-aata-hai-lyrics

निराले शम्भु को बिगड़ी,
बना देना भी आता है।

श्लोक – गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु,
गुरुर देवो महेश्वरः,
गुरुर साक्षात परम ब्रह्म,
तस्मै श्री गुरुवे नमः।

त्वमेव माता च पिता त्वमेव,
त्वमेव बन्धुश्च सखा त्वमेव,
त्वमेव विद्या द्रविणम् त्वमेव,
त्वमेव सर्वम् मम देव देव।

करपूर गौरम करूणावतारम,
संसार सारम भुजगेन्द्र हारम,
सदा वसंतम हृदयारविंदे,
भवम भवानी सहितं नमामि।।



निराले शम्भु को बिगड़ी,

बना देना भी आता है,
पड़ी मजधार में नैया,
खिवा देना भी आता है,
निरालें शम्भु को बिगड़ी,
बना देना भी आता है।।



रहे वो मस्त भंगिया में,

गले सर्पो की माला है,
गले सर्पो की माला है,
उन्हें खोई हुई किस्मत,
जगा देना भी आता है,
निरालें शम्भु को बिगड़ी,
बना देना भी आता है।।



विराजे आप पर्वत पर,

अनेको गढ़ है भोले के,
अनेको गढ़ है सेवा में,
उन्ही में रहते भोले को,
सुनो आनंद आता है,
निरालें शम्भु को बिगड़ी,
बना देना भी आता है।।

यह भी जानें:  तू रटले राम की माला - Tu Ratle Ram Ki Mala - Hinduism FAQ


सुना शिव भक्तो के दाता,

नए नित खेल करते है,
नए नित खेल करते है,
दिया वरदान भस्मा को,
जला देना भी आता है,
निरालें शम्भु को बिगड़ी,
बना देना भी आता है।।



तुम्हारे भक्तो ने भोले,

तुम्हे हरदम पुकारा है,
तुम्हे हरदम पुकारा है,
ख़ुशी से ‘दिनेश’ तेरे को,
मनाने आज आता है,
निरालें शम्भु को बिगड़ी,
बना देना भी आता है।।



निराले शम्भु को बिगड़ी,

बना देना भी आता है,
पड़ी मजधार में नैया,
खिवा देना भी आता है,
निरालें शम्भु को बिगड़ी,
बना देना भी आता है।।

स्वर – दिनेश चन्द्र जी शाश्त्री।


अस्वीकरण (Disclaimer) : नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर HinduismFAQ में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। 'HinduismFAQ' इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may also like