भजन

बरसाना लगे मोहे प्यारा भजन लिरिक्स – Barsana Lage Mohe Pyara Bhajan Lyrics – Hinduism FAQ

धर्म दर्शन वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें Join Now
  • – यह गीत बरसाना की पावन भूमि और श्री राधा की कृपा का वर्णन करता है, जहाँ प्रेम और दया की नदियाँ बहती हैं।
  • – गीत में बताया गया है कि बरसाना का दरबार अद्भुत और चमत्कारिक है, जो केवल खुश नसीबों को ही मिलता है।
  • – राधा की करुणा और कृपा सदैव बरसती रहती है, जो सभी भक्तों के लिए प्रेम और आश्रय का स्रोत है।
  • – श्याम जी की मेहलन की पौड़ी पर किस्मत वाले भक्त चढ़ते हैं और वहाँ नंद दुलारे से मिलने का सौभाग्य प्राप्त होता है।
  • – बरसाना की प्राकृतिक सुंदरता और दिव्य छटा का भी गीत में सुंदर चित्रण किया गया है।
  • – यह गीत भक्ति और प्रेम की भावना को प्रकट करता है, जो बरसाना की पवित्रता और राधा-कृष्ण की महिमा को दर्शाता है।

Thumbnail for barsana-lage-mohe-pyara-lyrics-in-hindi

बरसाना लगे मोहे प्यारा,
किशोरी तेरो बरसाना।

श्लोक – मैंने तो ऐसा दरबार नहीं देखा,
मैंने तो ऐसा चमत्कार नहीं देखा,
ऐसा दरबार तो मिलता है,
खुश नसीबों को,
जो किस्मत से मिल गया है,
हम गरीबो को।

बरसाना लगे मोहे प्यारा,
किशोरी तेरो बरसाना,
बरसाना श्री राधे बरसाना हो,
बरसाना श्री राधे बरसाना हो,
कैसा अद्भुत है जग सों न्यारा,
किशोरी तेरो बरसाना,
बरसाना लगे मोंहे प्यारा,
किशोरी तेरो बरसाना।।



करुँणा मई राधे की कृपा यहाँ,

सदा बरसती रहती है,
सदा बरसती रहती है,
दया की सागर श्री श्यामा,
यहाँ प्रेम की नदिया बहती है,
यहाँ बरसे प्रेम अपारा,
किशोरी तेरो बरसाना,
बरसाना लगे मोंहे प्यारा,
किशोरी तेरो बरसाना।।



श्यामा जू की मेहलन की पौड़ी,

किस्मत वाले चढ़ते हैं,
किस्मत वाले चढ़ते हैं,
मिल जाए मेहलन की सेवा,
देव तरसते रहते हैं ।
यहाँ मिलता नन्द दुलारा,
किशोरी तेरो बरसाना,
बरसाना लगे मोंहे प्यारा,
किशोरी तेरो बरसाना।।

यह भी जानें:  ओ सांवरे ओ सांवरे जियूँगी बनके तेरी दीवानी - O Sanware O Sanware Jiyungi Banke Teri Deewani - Hinduism FAQ


गेह्वर वन और खोर सांकरी,

दिव्य छटा निराली है,
दिव्य छटा निराली है,
‘चित्र विचित्र’ की स्वामिनी,
श्री राधा बरसाने वाली है,
बेसहारो का एक है सहारा,
किशोरी तेरो बरसाना,
बरसाना लगे मोंहे प्यारा,
किशोरी तेरो बरसाना।।



मैंने तो ऐसा दरबार नहीं देखा,

मैंने तो ऐसा चमत्कार नहीं देखा,
ऐसा दरबार तो मिलता है,
खुश नसीबों को,
जो किस्मत से मिल गया है,
हम गरीबो को।

Singer : Chitra Vichitra Ji


अस्वीकरण (Disclaimer) : नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर HinduismFAQ में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। 'HinduismFAQ' इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may also like