भजन

बिगड़ी तेरी बनाएगा नाम गणपति का लख्खा जी भजन लिरिक्स – Bigdi Teri Banayega Naam Ganpati Ka Lakkha Ji Bhajan Lyrics – Hinduism FAQ

धर्म दर्शन वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें Join Now
  • – गणपति जी का नाम संकटों को दूर करने और बिगड़ी हुई स्थिति को सुधारने वाला है।
  • – गणपति जी से भक्ति और सच्चे मन से उनके नाम का जाप करने से कष्ट नहीं होता।
  • – गणपति जी मंगल मूरत हैं जो सुख, समृद्धि और दया प्रदान करते हैं।
  • – वे विध्न हरण हैं और सभी के भाग्य विधाता माने जाते हैं।
  • – गणपति जी की पूजा से जीवन में सत्य का मार्ग मिलता है और चमत्कार होते हैं।
  • – उनके प्रिय पुष्प, मोदक और भक्ति से वे कृपा करते हैं और जीवन की नैया पार लगाते हैं।

Thumbnail for bigdi-teri-banayega-naam-ganpati-ka-lyrics

बिगड़ी तेरी बनाएगा,
नाम गणपति का,
संकट सभी मिटाएगा,
नाम गणपति का,
बिगड़ी बनाएगा,
संकट मिटाएगा,
कष्ट ना कभी तू पायेगा,
जो मन से तू गाएगा,
नाम गणपति का,
बिगड़ी तेरी बनाएगा,
नाम गणपति का।।


मंगल मूरत मंगल कर दो,
सुख समृद्धि का हमको वर दो,
हाथ दया का सर पर धर दो,
भक्ति अपनी आठों पहर दो,
चलने को हमें सत्य डगर दो,
महिमा गाने को लय स्वर दो,

जब भी उसे बुलाएगा,
जब भी उसे बुलाएगा,
देरी नहीं लगाएगा,
चमत्कार दिखलायेगा,
नाम गणपति का,
बिगड़ी तेरी बनायेगा,
नाम गणपति का।।


विध्न हरण मंगल के दाता,
पिता सदाशिव गिरिजा माता,
पहले तुम्ही को पूजा जाता,
तुम हो सबके भाग्य विधाता,
पैन पुष्प मोदक तुम्हे भाता,
कमला सरल तेरे गुण गाता,

मन में उन्हें बसाएगा,
मन में उन्हें बसाएगा,
करने दया वो आएगा,
नैया पार लगाएगा,
नाम गणपति का,
बिगड़ी तेरी बनायेगा,
नाम गणपति का।।


बिगड़ी तेरी बनाएगा,
नाम गणपति का,
संकट सभी मिटाएगा,
नाम गणपति का,
बिगड़ी बनाएगा,
संकट मिटाएगा,
कष्ट ना कभी तू पायेगा,
जो मन से तू गाएगा,
नाम गणपति का,
बिगड़ी तेरी बनाएगा,
नाम गणपति का।।


अस्वीकरण (Disclaimer) : नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर HinduismFAQ में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। 'HinduismFAQ' इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may also like