भजन

चलो चलो रे दर्शन करना है मेरी मैय्या के द्वारे पे जाना है – Chalo Chalo Re Darshan Karna Hai Meri Maiyya Ke Dware Pe Jana Hai – Hinduism FAQ

धर्म दर्शन वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें Join Now
  • – यह गीत माँ की भक्ति और उनके दर्शन के लिए उत्साह व्यक्त करता है।
  • – गीत में भारत के विभिन्न प्रसिद्ध देवी मंदिरों का उल्लेख है जैसे वैष्णो देवी, मुंबादेवी, शारदा मैया, तुलजा भवानी, महालक्ष्मी आदि।
  • – हर जगह माँ को मनाने और उनकी जय-जयकार करने की बात कही गई है।
  • – गीत में यात्रा और दर्शन की प्रेरणा दी गई है, जो भक्तों को माँ के द्वार जाने के लिए प्रोत्साहित करता है।
  • – गीत के रचनाकार और गायक श्री दिनेश शर्मा (दाधीच) हैं।
  • – यह गीत भक्ति और श्रद्धा से परिपूर्ण है, जो माँ के प्रति प्रेम और आस्था को दर्शाता है।

Thumbnail for chalo-chalo-re-darshan-karna-hai-mata-bhajan-lyrics

चलो चलो रे दर्शन करना है,
मेरी मैय्या के द्वारे पे जाना है,
मेरी मैया की जय जय करना है,
मेरी मैय्या को जाके मनाना है।।



वैष्णौ देवी जाना है,

माता वैष्णव राणी को मनाना है,
कलकत्ते को जाना है,
महाकाली को मनाना है,
मुंबई नगरीयाँ जाना है,
मुंबादेवी को जाके मनाना है,
चलो चलो रे दर्शन करना हैं,
मेरी मैय्या के द्वारे पे जाना है।।



डोंगरगढ को जाना है,

माता बंबलेश्वरी को मनाना है,
माहुरगढ को जाना है,
रेणुका माँ को मनाना है,
मैहर नगरीयाँ जाना है,
शारदा मैय्या को जाके मनाना है,
चलो चलो रे दर्शन करना हैं,
मेरी मैय्या के द्वारे पे जाना है।।



तुलजापुर को जाना है,

तुलजा भवानी को मनाना है,
कोल्हापूर को जाना है,
महालक्ष्मी को मनाना है,
वणी नगरीयाँ जाना है,
सप्तशृंगी को जाके मनाना है,
चलो चलो रे दर्शन करना हैं,
मेरी मैय्या के द्वारे पे जाना है।।

यह भी जानें:  राम नाम ना गाया तूने, बस माया ही जोड़ी - भजन (Ram Naam Na Gaya Tune Bas Maya Hi Jodi)


गोठमांगलोद को जाना है,

माँ दधिमती को मनाना है,
झुंझनु नगरी जाना है,
माँ राणीसती को मनाना है,
अमरावती को जाना है,
अंबादेवी को जाके मनाना है,
चलो चलो रे दर्शन करना हैं,
मेरी मैय्या के द्वारे पे जाना है।।



चलो चलो रे दर्शन करना है,

मेरी मैय्या के द्वारे पे जाना है,
मेरी मैया की जय जय करना है,
मेरी मैय्या को जाके मनाना है।।

गीत एवं स्वर – श्री दिनेश शर्मा (दाधीच)
9423427668


अस्वीकरण (Disclaimer) : नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर HinduismFAQ में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। 'HinduismFAQ' इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may also like