- – यह गीत माँ और बच्चे के जन्म जन्म के अटूट रिश्ते को दर्शाता है, जिसमें माँ ही जीवन का सबसे बड़ा सहारा है।
- – गीत में माँ की ममता, प्यार और सहारे को जीवन की सबसे बड़ी ताकत बताया गया है।
- – बच्चे की माँ के प्रति गहरी श्रद्धा और भक्ति प्रकट की गई है, जो हर परिस्थिति में माँ के साथ रहने का संकल्प लेता है।
- – माँ की उपस्थिति से जीवन में अंधकार दूर होता है और मन में उजाला फैलता है।
- – गीत में यह भी बताया गया है कि चाहे दुनिया कितनी भी कठिन हो, माँ का प्यार और साथ हमेशा स्थायी रहता है।
जनम जनम का साथ है,
माँ तेरा हमारा,
माँ तेरा हमारा,
इस झूठी दुनिया में मैया,
तेरा एक सहारा,
जनम जनम का साथ हैं,
माँ तेरा हमारा,
माँ तेरा हमारा।।
तर्ज – जनम जनम का साथ है।
आस के पंख लगाकर,
माँ पास तेरे उड़ आऊँ,
रोके चाहे जमाना,
पर मैं रुकने ना पाऊं,
दर्शन तेरा करके,
मिल गया जग ये सारा,
जनम जनम का साथ हैं,
माँ तेरा हमारा,
माँ तेरा हमारा।।
तेरी लगन में मगन रहूं,
मैं तो सांझ सवेरे,
मन में ज्योति जला दो,
हो जाए दूर अंधेरे,
तेरा ही गुण गाउँ दाती,
मैं तो जीवन सारा,
जनम जनम का साथ हैं,
माँ तेरा हमारा,
माँ तेरा हमारा।।
दुनिया मिटाए प्राण मेरे,
पर मैं ना मिटने पाउँ,
तेरी करूँ मैं नौकरी,
बस तेरा ही गुण गाऊँ,
तेरा मिला है प्यार मुझे,
मिल गया जग ये सारा,
जनम जनम का साथ हैं,
माँ तेरा हमारा,
माँ तेरा हमारा।।
जनम जनम का साथ है,
माँ तेरा हमारा,
माँ तेरा हमारा,
इस झूठी दुनिया में मैया,
तेरा एक सहारा,
जनम जनम का साथ हैं,
माँ तेरा हमारा,
माँ तेरा हमारा।।
